अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के महेंद्र नगर इलाके में हनुमान जयंती के दिन शहर के एक पिज्जा हाउस से महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन वेज पिज्जा मंगवाया। आरोप है कि इसके बदले उन्हें नाॅनवेज पिज्जा भेज दिया गया। जिसे खाने पर उसमें मांस के कुछ टुकड़े मिले, इससे उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता के अनुसार हनुमान जयंती पर उन्होंने ऑनलाइन पाश्ता, केक व पिज्जा का ऑर्डर दिया था। पिज्जा खाते ही उन्हें उल्टियां होने लगी। आरोप लगाया कि हनुमान जयंती के दिन उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। अधिवक्ता ने कहा है कि उन्होंने पिज्जा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।