फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए को आदेश, एक हजार कोविड बेड्स की करें व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी व निजी अस्पतालों में एक-एक हजार कोविड बेड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी कोविड अस्पतालों की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी है। वहीं, आईएमए को आदेश दिए हैं कि वह निजी अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाए और एक हजार बेड की क्षमता रखें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कोविड की समीक्षा बैठक हुई। इसमें दीनदयाल अस्पताल को लेकर कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने डीएम को बताया कि वहां अभी भी कोविड संबंधी दिक्कतों को ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि सीएमएस दीनदयाल अस्पताल को नोटिस जारी किया जाए।
अगर, व्यवस्था दुरुस्त न हों, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि शिफ्टवार तैनात किए गए लैब टेक्नीशियन को खाना तथा अन्य सामग्रियों को समय से उपलब्ध कराया जाए। अगर, फंड न हो तो शासन से फंड की मांग कर लें। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाए। प्रत्येक यात्रियों की गहनता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें