फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन समेत बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Sat, 08 Apr 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने विकास कार्योें की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडल के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जिले के विकास कार्यों को खुद देखें और लाभार्थियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि सीडीओ विकास खंडों का नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यालयों में जींस, टी-शर्ट, स्पोर्ट्स शूज के पहनावे पर प्रतिबंध लगाया जाए। कार्यालयों में पान पसाला, गुटखा, सिगरेट, तंबाकू आदि के प्रयोग पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीण विद्युतीकरण में शिथिलता बरतने पर उन्होंने हाथरस के अधिशासी अभियंता विद्युत के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं पर पीसीएफ व आरएफसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कोे कड़ी फटकार लगाई।

धनीपुर व सासनी के विकास खंडों के निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने धनीपुर व सासनी के बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की शून्य प्रगति पर अलीगढ़ के अल्पसंख्यक अधिकारी के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एटा कोतवाली और सासनी थाना परिसर में खड़े  निष्प्रयोजन सामानों का डिस्पोजल करने का भी निर्देश दिया। कमिश्नर ने बैठक में एडी हैल्थ को निर्देश दिए कि मंडल के सभी पीएचसी व सीएचसी पर चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ  की उपस्थिति सुनिश्चित करें    
मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षकों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत मानीटरिंग तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने हाईवे से शराब दुकान हटाने के आदेश के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। स्थानांतरित दुकानों के स्थल के संबंध में यदि किसी व्यक्ति एवं सामाजिक संगठन को आपत्ति हो तो जिला प्रशासन ऐसे प्रकरणों को निस्तारित करे।

मंडलायुक्त ने 15 जून तक मंडल के चारों जनपदों की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, अलीगढ़ शहर में निमार्णाधीन जल सेतु को माह जून से जन उपयोग के लिए प्रारंभ करने तथा कासगंज में काली नदी पर सेतु का शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने इस पर भी नाराजगी जताई कि कौशल विकास मिशन के तहत केवल 993 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने क्वार्सी चौराहे पर अतिक्रमण हट जाने पर बसों द्वारा अड्डा बना लिये जाने पर नाराजगी भी जताई।

बैठक में डीएम ऋिकेश भास्कर यशोद, डीएम एटा विजय किरन आनंद एडीएम हाथरस अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम कासगंज के बिजयेन्द्र पाण्डियन, एसएसपी अलीगढ़ राजेश कुमार पांडेय, अपर आयुक्त वीके सिंह, जेडीसी हरिशंकर सिंह, एडीएम सिटी एसबी सिंह, सीडीओ डीएस सचान, नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें