निबंधन कार्यालयों में फ्रंट आफिस खोलने को लेकर अधिवक्ताओं में विरोध जारी है। आल इंडिया लॉयर्स यूनियन उत्तर प्रदेश इकाई, दि राजस्व बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट अलीगढ़ और दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
अलीगढ़ जनपद की तहसील कोल के निबंधन कार्यालयों में फ्रंट ऑफिस खोले जाने का विरोध जारी है। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं का आंदोलन और धरना प्रदर्शन 2 मई को और तेज हो गया, जो आज 3 मई को भी जारी है।
आल इंडिया लॉयर्स यूनियन उत्तर प्रदेश इकाई, दि राजस्व बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट अलीगढ़ और दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। लॉयर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार, दि राजस्व बार एसोसिएशन की ओर से हरिमोहन बघेल एडवोकेट ने समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में विजय सिंह तेवतिया, महेंद्र सिंह धाकड़े, अनुज राघव, दीपक वर्मा, आनंद विवेक, अतर सिंह, निधीश भट्ट, जीपी सिंह आदि मौजूद रहे।