कृषि कानून वापस लेने के एलान पर विपक्षी दलों ने जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, रालोद व अन्य दलों ने मिठाई बांटी और मोमबत्ती जलाई। लड्डू बांटे गए।
सपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गिरीश यादव की अगुआई में मोमबत्ती जलाकर सपाइयों ने जश्न मनाया। जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, डॉ. कृपाल सिंह यादव, अहमद सईद सिद्दीकी, शान मियां, डॉ. गुलिस्ताना, मोहम्मद मोहसिन मेवाती आदि मौजूद रहे। समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने ढोल नगाड़ा बजाकर किसान दीपावली मनाई गई।
लड्डू बांटे गए। यहां नवीन गुप्ता, योगेंद्र सिंह, हरिकिशन, मोहम्मद इरशाद, डॉ. साजिद आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने कृषि कानून वापस किए जाने को किसानों की जीत बताया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, प्रदेश सचिव इस्लाम शेरा, मजहर उद्दीन, मोहम्मद हसीन, हजरत अली, अजीम, बब्बू, असलम, सलमान आदि मौजूद रहे। रालोद के नेता प्रतीक चौधरी ने कृषि कानून का वापस होना सुखद है। सरकार की हठधर्मिता से इस आंदोलन में जान गंवाने वाले सैकड़ों किसान भाइयों को श्रद्धांजलि देते हैं। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव संजय सिंह दिवाकर ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। किसानों की एकता ने दिखा दिया किसानों में भी शक्ति है।
हिंदू महासभा देशद्रोहियों की जमात : रुबीना
सपा नेता रुबीना खानम ने कृषि कानून की वापसी पर दीप जलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यालय से प्रधानमंत्री की फोटो उतारे जाने पर कहा कि हिंदू महासभा तो देशद्रोहियों की जमात है, वैसे भी इनके कार्यालय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की बजाय आतंकी गोडसे की फोटो शोभा देती है।