रक्षा बंधन पर अलीगढ़ के बाजारों में लाइट वाली राखी 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों की राखी 10 से लेकर 50 रुपये, फैंसी राखी 10 से लेकर 120 रुपये, कड़ा राखी 60 रुपये से लेकर 170 रुपये, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 110 रुपये में उपलब्ध है।
भाई-बहन के पवित्र बंधन के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार सज चुके हैं। इस बार बाजार में बच्चों में लोकप्रिय कार्टून के अलावा ऑपरेशन सिंदूर पर डिजायन की गईं राखियां खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमॉन व ऑपरेशन सिंदूर और बड़ों के लिए रेशमी धागों व स्टोन वाली खूबसूरत राखियां 20 रुपये से लेकर 300 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। इनमें लाइट वाली राखी 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों की राखी 10 से लेकर 50 रुपये, फैंसी राखी 10 से लेकर 120 रुपये, कड़ा राखी 60 रुपये से लेकर 170 रुपये, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 110 रुपये में उपलब्ध है। इनकी जमकर खरीदारी हो रही है।
बहनों ने दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाइयों को डाक और कोरियर के माध्यम से राखियां भेजना शुरू कर दिया है। शहर के रेलवे रोड, बड़ा बाजार, बारहद्वारी, कनवरीगंज, सब्जी मंडी, ऊपरकोट, जयगंज, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड, नाैरंगाबाद, एटा चुंगी आदि बाजारों में राखियों की दुकानें आकर्षक तरीके से सजी हुई हैं। यहां जमकर ग्राहक उमड़ रहे हैं। कारोबारियों को हर बार की तरह इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।