ऐसे करें आवेदन
विभागीय बेवसाइट
http://agriculture.up.gov.in/Agrijunction पर 30 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
यह कर सकते हैं आवेदन
प्रदेश के बेरोजगार ही आवेदन कर सकते है। कृषि स्नातक के साथ ही सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गीपालन, डिग्रीधारी भी पात्र होंगे। अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी कृषि विषय में इण्टरमीडिएट आवेदको पर भी विचार किया जायेगा।
40 वर्ष से अधिक उम्र वाले पात्र नहीं होगे। अनु0जा0, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में 05 वर्ष की अधिकतम छूट होगी। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैनकार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शपथ-पत्र, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, (कृषि) मार्कशीट भी अपलोड करनी होगी।