फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के सम्मान के लिए दरवाजे खोलें : टीना मां

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद एवं सनातनी किन्नर अखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अलीगढ़ में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी ( टीना मां ) ने कहा कि किन्नर समाज को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन



हिंदुओं को दरवाजा खोलना पड़ेगा और किन्नरों को उनका सम्मान लौटाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रत्येक जिले में किन्नरों के लिए अलग समाधि स्थल बनाए जाने की मांग की, क्योंकि शरीर छोड़ने के बाद भी किन्नरों को बड़ी दुश्वारी का सामना करना पड़ता है।


समारोह में अलीगढ़ की आरती श्रीवास्तव, दिल्ली की मनचली शंकर नंद गिरी को महामंडलेश्वर व राजस्थान की यशवंती पाटीदार को महंत की उपाधि से विभूषित किया गया। टीना मां ने चादर ओढ़ाकर सभी को पद प्रदान करते हुए सनातन धर्म की सेवा के लिए प्रेरित किया। मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने और समाज में नैतिक मूल्यों के उत्थान पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन



भवानी मां ने कहा कि सनातनी किन्नर अखाड़ा के उद्देश्य गो रक्षा, हिंदू राष्ट्र बनाने, देश की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने, नारी, नदी और गाय की सेवा करने का है। महामंडलेश्वर व अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता पूनम मां ने कहा कि किन्नर 16 संस्कारों से मुक्त होते हैं, सदा संन्यासी होते हैं, किन्नर ने ही गुरु परंपरा को जीवित रखा है। समारोह का शुभारंभ आचार्य पवन वशिष्ठ के निर्देशन में हवन-यज्ञ व बहुचरा माताजी के पूजन से हुआ। पीठाधीश्वर विष्णु मोहिनी मठ, महामंडलेश्वर गौरी सरस्वती मां पालघर, महाराष्ट्र, पीठाधीश्वर वेंकटेश्वर देवस्थान नजफगढ़ से महामंडलेश्वर दयालपुरी मां, महामंडलेश्वर हरिकांत महाराज, आचार्य सुनील कौशल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें