फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेंस माइनस : तपती दोपहर में बिजली गुल रहने से परेशान रहे आठ हजार परिवार

विज्ञापन
गूलर रोड स्थित रविवार को खुला बिजली घर।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर का बैलेंस माइनस होेने पर तपती दोपहर में रविवार को आठ हजार घरों की बिजली कटी रही। इन घरों के लोग बहुत परेशान रहे। इधर-उधर से जुगाड़ कर उन्होंने किसी तरह से बिल का बकाया भुगतान जमा करने का प्रयास किया। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए रविवार को भी बिजली घरों के काउंटर खुले रहे।
विज्ञापन




13 मार्च से जारी अभियान के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का बैलेंस माइनस होने पर 28 मार्च तक 67,375 कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें से 57,200 लोगों ने अपने बकाया बिलों का भुगतान कर दिया है, जिससे विभाग को लगभग 24 करोड़ रुपये मिले हैं। इन सभी की बिजली जोड़ दी गई है। लगभग आठ हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपना भुगतान जमा नहीं किया है। इसलिए इनकी बिजली नहीं जुड़ सकी है।


बिजली विभाग के कार्यवाहक चीफ इंजीनियर अंशुमान यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह अपना बैलेंस चेक करते रहें। माइनस होने से पहले भुगतान जमा करा दें, जैसे वह अपने मोबाइल में करते हैं।
विज्ञापन




स्मार्ट प्रीपेड मीटर से रमजान में बहुत दिक्कत हुई थी। मस्जिद की बिजली कट गई, जिसमें परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रीपेड का सिस्टम मोबाइल में तो चल सकता है, क्योंकि उसके बिना काम नहीं रुकते। बिजली में दिक्कत होती है।

-गुलजार अहमद, मस्जिद नूर खां।

बिजली कटने से बहुत परेशानी हुई। 2065 रुपये का बिल आया था। पहले 2500 रुपये जमा किए इसके बाद 3000 रुपये और जमा कराए। 5500 रुपये जमा कराने के बाद बिजली जुड़ी है। प्रीपेड मीटर से बहुत परेशानी हो रही है।

-मोहम्मद असलम, शाहजमाल एडीए कॉलोनी।




परिषद के अध्यक्ष बने एससी अग्रवाल

अलीगढ़। विद्युत पेंशनर्स परिषद की अलीगढ़ शाखा का चुनाव रविवार को जनकपुरी में हुआ। इसमें सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एससी अग्रवाल को अध्यक्ष, गोपाल वार्ष्णेय और कौशल किशोर वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष चुना गया। विक्रम सिंह को सचिव और रमेश चंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। श्रीराम शर्मा संगठन सचिव, नवीन कुमार जैन प्रसार सचिव और मदन लाल उपाध्याय लेखा परीक्षक बने हैं। आरसी अग्रवाल, वाईएस राघव, वीएस गुप्ता, शोभाराम शर्मा और देवी दास को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त अवर अभियंता आरके सिंह की देखरेख में प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्यूरो



जान देने की धमकी का वीडियो वायरल तो आज बिजली घर बुलाया
बिजली घर के अंदर ही पंखे से लटक कर जान देने का अल्टीमेटम देने वाले रावणटीला निवासी रंजीत बघेल को लाल डिग्गी बिजली घर बुलाया गया है। सोमवार को उनसे प्रकरण की जानकारी ली जाएगी। बकौल रंजीत उन्होंने मां की पायलें गिरवी रख कर नौ हजार रुपये का कर्ज लेकर बिल जमा किया, लेकिन बिजली नहीं जुड़ी। जिससे परेशान होकर उन्होंने जान देने का अल्टीमेटम दिया था। इसका वीडियो वायरल हो गया।



उन्होंने बताया कि 23 मार्च को बिजली कटी तो पता चला कि तीन हजार का बकाया है। इसके बाद क्रमश: 1000 और 1500 रुपये जमा किए, लेकिन बिजली नहीं जोड़ी गई। फिर पता किया तो बताया गया कि 7800 रुपये बकाया हैं। इसके बाद पायल रख कर 9000 रुपये जमा कराए तब खाते में 1300 का बैलेंस आया। इसके बाद भी 500 और 300 रुपये जमा कराए गए, तब 26 मार्च को बिजली जोड़ी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें