निकाय, अध्यक्ष, सभासद
- नगर पालिका खैर, 01, 10,
- अतरौली, 00, 20
- नगर पंचायत छर्रा, 02, 04
- जलाली, 01, 03
- मडराक, 05,11
- कौड़ियागंज, 05,15
- विजयगढ़, 01, 06
- हरदुआगंज, 02, 00
- पिलखना, 02, 06
- जवां- सिकंदरपुर, 00,16
- इगलास, 00, 15
- बेसवां, 02, 04
- जट्टारी, 00,01
- चंडौस, 01,06
- गभाना, 00, 06
- पिसावा, 00, 16
- बरौली, 03, 05
स्नातक हैं बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद
मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बसपा प्रत्याशी हमदर्दनगर, दोदपुर, तहसील कोल के रहने वाले 38 वर्षीय सलमान शाहिद स्नातक पास हैं। उनके अलावा पत्नी सबा शाहिद पर 7.84 करोड़ रुपये की संपत्ति है। निजी ब्योरे में सलमान पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा धार्मिक उन्माद से जुड़ा हुआ है। सलमान पर दो कार हैं, जिनकी कीमत 20 लाख दर्शायी है।
सलमान के पास 6.25 लाख की नकदी है। 300 ग्राम सोना, इतना ही सोना और 500 ग्राम चांदी पत्नी के पास है। कीमत करीब 5660232 रुपये दर्शायी गई है। इसके अलावा सलमान पर दो करोड़ का मकान, 50 लाख का फ्लैट, पांच अन्य संपत्तियां हैं। पत्नी पर 1.65 करोड़ रुपये की जमीन है। दोनों के पास कुल 7.28 लाख की अचल संपत्ति है।
126 अति संवेदनशील और 51 संवेदनशील श्रेणी के बूथ चिह्नित
नगर निकाय चुनाव में जिले के कुल 309 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें से 126 अति संवेदनशील और 51 संवेदनशील श्रेणी के बूथ चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा 30 बूथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने पूर्व के चुनावों की घटनाओं, प्रत्याशियों के आपसी टकराव आदि के आधार पर बूथ चिह्नित किए हैं। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर सामान्य बूथों की अपेक्षा अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा।
अति संवेदनशील बूथों के रूप में चिह्नित 30 में से 20 बूथ नगर निगम क्षेत्र के हैं। बाकी देहात क्षेत्र के हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त फोर्स के अलावा सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था भी रहेगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी के स्तर से इन बूथों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। शासन को भी जिला स्तर से इन बूथों की सूची भेजी जा चुकी है। एलआईयू के स्तर से भी मतदान से पूर्व इन पोलिंग बूथों के प्रभावित इलाकों से जानकारी ली जा रही है।