फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल से जेएन मेडिकल की ओपीडी सेवा हो जाएगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में 15 अप्रैल से ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी सेवाएं यथावत रहेंगी। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि 15 अप्रैल सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान केवल इमरजेंसी सर्जरी ही की जाएंगी। डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके तिवारी ने बताया कि डेंटल कॉलेज हास्पिटल में ओपीडी सेवा बंद होने के कारण दंत चिकित्सा से संबंधित इमरजेंसी सेवाएं जेएन मेडिकल कालेज के ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध होंगी। यह निर्णय कोविड संक्रमण के मामलों को कम करने तथा चिकित्सकों व संसाधनों को प्रभावी रूप से इस्तेमाल करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें