मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि मुख्यमंत्री से ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्देश मिला है।
अस्पतालों से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। पिछली बार अस्पतालों से संक्रमण फैला था। उन्होंने बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी बंद कर दी जाएंगी। अस्पताल के चिकित्सकों का नंबर जारी किया जाएगा। ओपीडी के मरीजों को टेली मेडिसिन की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीज फोन पर चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं। अस्पतालों में दुर्घटना, प्रसव एवं अन्य इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। सीएमओ ने बताया कि इससे संबंधित लिखित आदेश अभी सामने नहीं आया है। लिखित आदेश पढ़ने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।