फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जट्टारी-पिसावा मार्ग पर रविवार सुबह मोहित ईंट उद्योग के निकट तेज रफ्तार बाइक और लोडर मैजिक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व परिवार के इकलौत बेटे की मौत हो गई। लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पिसावा क्षेत्र के गांव दमुआका निवासी 32 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह किसी कार्य से जट्टारी आया था। सुबह करीब आठ बजे बाइक से गांव लौटते जट्टारी-पिसावा मार्ग पर सामने से आ रहे लोडर वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में सत्येंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटे की मौत से टूटा परिवार

मृतक सत्येंद्र पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी पूनम देवी, मां ओमवती देवी, दो पुत्र जतिन व चिराग तथा पुत्री मनु को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें