फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने घेरा क्वार्सी थाना, नारेबाजी

Wed, 06 Jul 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घेरा क्वार्सी थाना - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 दयनीय कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने थाना क्वार्सी का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर शासन विरोधी नारे लगे और यहां तक आरोप लगाए गए कि सपा शासन के संरक्षण में पुलिस अधिकारियों एवं आम जनता की हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा सिविल लाइन मंडल के तत्वावधान में क्वार्सी थाने का घेराव किया गया। भाजपाई पहले अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए क्वार्सी थाना परिसर में पहुंचे। महिला कार्यकर्ता समेत कई नेता थाने के सामने भीषण गर्मी एवं धूप में धरने पर बैठ गए। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि आज प्रदेश एवं अलीगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो गई है। सरेआम लूट, अपहरण, मर्डर हो रहे हैं। बाद में भाजपा नेताओं ने एसओ के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा। भाजपाई बुधवार को थाना गांधी पार्क का घेराव करेंगे।
ये रहे मौजूद.. मेयर शकुंतला भारती, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, अनिल पाराशर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मानव महाजन, ई. राजीव कुमार, रीता राजपूत, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, श्यौराज सिंह, डॉ. मुकेश शर्मा, पूनम बजाज, प्रदीप पेंटर, सुबोध स्वीटी, अनिल सेंगर, शैलेंद्र गुप्ता, वीएस पॉल, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, राजीव ख्यालीराम, यतेंद्र वाईके, संजय पंडित, सुधा सिंह, विमलेश वर्मा, विशाल चंद्रा, गुनीत गोयल, उदयवीर लोधी, वैभव सैनी, विनोद दिवाकर, राज कुमार सिंह तोमर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें