दो युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बरला मोड़ पर दूध लेकर जा रही मैक्स ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया।
28 मार्च की देर शाम नानऊ-छर्रा मार्ग में बरला मोड़ पर तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बरला निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीते पुत्र परमलाल अपने साथी मनोज पुत्र तेज तेज सिंह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बरला मोड़ पर दूध लेकर जा रही मैक्स ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा।
वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। वह छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। दो माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। वहीं तेज सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।