पुलिस ने सलगवां मोड़ के निकट से योगेश पुत्र चरन सिंह नगला नायक थाना दादों और हरवेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बबनपुर थाना सुनगढ़ी जिला कासगंज को दबोचा। कोतवाली में पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पांच बाइकें बरामद हुईं। इनमें दो बाइक का मुकदमा खजूरी खास नार्थ ईस्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली और एक बाइक का थाना सिकंदराराऊ में दर्ज है।
कोतवाली पुलिस ने सलगवां मोड़ से दो युवकों को दबोचा है। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और एक ऑटो के साथ 315 बोर के दो तमंचे बरामद हुए हैं। 29 मार्च को अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि 28 मार्च की रात एसएसआई धीरेंद्र सिंह, मो. तारिक, उदयवीर सिंह और सिपाही रविंद बाबू ने सलगवां मोड़ के निकट से योगेश पुत्र चरन सिंह नगला नायक थाना दादों और हरवेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बबनपुर थाना सुनगढ़ी जिला कासगंज को दबोचा।
कोतवाली में पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पांच बाइकें बरामद हुईं। इनमें दो बाइक का मुकदमा खजूरी खास नार्थ ईस्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली और एक बाइक का थाना सिकंदराराऊ में दर्ज है। साथ ही एक ऑटो भी बरामद हुआ।