कमरे की छत टपक रही थी। महिलाएं घर का सामान बाहर निकाल रही थीं, तभी कमरे की छत एक साथ गिर गई। पलभर में पूरा मकान गिर गया। जिससे एक महिला की इलाज के दौरान रात मौत हो गई। दूसरी महिला घायल हो गई। मकान गिरने से तीन बकरी और एक भैंस भी मलबे में दब गई, जिससे पशुओं की मौत हो गई।
अलीगढ़ में विजयगढ़ क्षेत्र के गांव मलिकपुरा में 18 सितंबर को बारिश के चलते पूरा मकान गिरकर धराशायी हो गया। मलबे में दबने से एक महिला की मौत और दूसरी घायल हो गई। साथ ही हादसे में एक भैंस और तीन बकरी की भी दबकर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
18 सितंबर देर शाम बारिश में गांव मलिकपुरा निवासी अनीशखां पुत्र नवाजी खां, निवाजी खां पुत्र नत्थू खां के मकान स्थित एक कमरे की छत टपक रही थी। महिलाएं घर का सामान बाहर निकाल रही थीं, तभी कमरे की छत एक साथ गिर गई। पलभर में पूरा मकान गिर गया। हादसे में 36 वर्षीय शबाना पत्नी अनीश खां और वशीरन पत्नी पप्पू खां दबकर घायल हो गईं।
परिजन घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज ले गए। शबाना ने इलाज के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। वशीरन के गंभीर चोट आई हैं। मकान गिरने से तीन बकरी और एक भैंस भी मलबे में दब गई, जिससे पशुओं की मौत हो गई।