फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली की बढ़ी मांग के बीच हरदुआगंज तापीय परियोजना की एक यूनिट बंद

Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर शुरू की गई हरदुआगंज तापीय परियोजना की सात नंबर यूनिट चालू होने के 24 घंटे बाद सोमवार रात फिर बंद हो गई है। तीन यूनिटों को अब लगभग पूरी उत्पादन क्षमता के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




परियोजना के महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि परियोजना की सात नंबर यूनिट को बिजली की मांग बढ़ने पर 20 दिन बाद मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को चालू किया गया था। रविवार की रात को यूनिट के लोड पर आने के बाद विद्युत उत्पादन शुरू किया लेकिन फीडर में अचानक खराबी आने के कारण सोमवार की रात आठ बजे सात नंबर यूनिट फिर बंद हो गई। फीडर की खराबी को दूर कर उसे फिर चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



उन्होंने बताया कि परियोजना की तीनों यूनिटों को बढ़ी मांग को देखते हुए पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है। परियोजना की आठ नंबर यूनिट जो 250 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है, वर्तमान में 230 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है। नौ नंबर यूनिट भी 250 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है, वह 222 मेगावाट और 10 नंबर यूनिट जो 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है, वह 613 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें