फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर महिला शौचालय नहीं होने पर ठोका एक हजार का जुर्माना

Fri, 07 Feb 2020 02:27 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान में व्यापारियाें से होती अधिकारियों की कहासुनी। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय होना जरूरी है। यही नहीं शौचालय में नैपकिन एवं साबुन के साथ-साथ साफ-सफाई का खास इंतजाम होना चाहिए। मूत्रालय भी जरूरी है। नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को रामघाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ऑवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर शौचालय का मुआयना करने लगे।
विज्ञापन



वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक कर्मचारियों को एक हजार रुपये का जुर्माना काटने का निर्देश दे दिया। उन्होंने संचालक से पूछा कि महिलाओं के लिए अलग से शौचालय क्यों नहीं है। शौचालय में साबुन, नैपकिन आदि रखना जरूरी है। मूत्रालय भी बनवा लें और भारत पेट्रोलियम को लिख दें कि पेट्रोल पंप पर क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। रामा नर्सिंग होम के सामने एक दीवार को जेसीबी से तोड़ दिया गया।


न्यू मेहता सीमेंट एजेंसी संचालक से कहा कि बिना ढंके ईंट, बालू, सीमेंट आदि नहीं बेचें। आज पांच हजार रुपये का जुर्माना कर रहा हूं। आगे शिकायत मिलने पर 25 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूला जाएगा। पार्किंग को लेकर एलआईसी शाखा के अधिकारी से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। शराब के ठेके से भी जुर्माना वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने बताया कि आज 42900 रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा। रात्रि में सड़क से विज्ञापन आदि हटाए जाएंगे। 
विज्ञापन



पार्किंग पर जोर, नाले में न फेंके कूड़ा
नगर निगम के अधिकारियों का जोर पार्किंग के इंतजाम पर है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के अधिकारी को पार्किंग इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। एलआईसी शाखा के सामने पार्किंग बन गई है, लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली गई है। वहां के हालात काफी खराब हैं। बैंक एवं एलआईसी भवन में किसी तरह की अनहोनी होने पर निकल कर भागना भी आसान नहीं है। अधिकारी सभी से पार्किंग का प्रॉपर इंतजाम करने को कह रहे हैं। नाला के समीप चलने वाले दुकानदारों से गंदगी कूड़ेदान में डालने को कहा जा रहा है। अधिकतर दुकानदार सारा कूड़ा नाले में डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें