फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलाली में सड़क पर मक्का सुखाने से एक साइड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य मार्ग की एक साइड को किसानों ने एक पखवाड़े से मक्का सुखाने के लिए बंद कर रखा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा में करीब 40 दिन से सड़क निर्माण के चलते मुख्य मार्ग बंद था लेकिन अब मुख्य मार्ग खोले जाने के बाद आवागमन शुरू होने से सभी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ से ही बड़े और छोटे वाहन आ जा रहे हैं, जिसमें बड़े वाहनों के आमने सामने आ जाने से जाम लग जाता है, तो वहीं दुपहिया वाहन चालकों को सामने से भिड़ंत का डर बना रहता है। कस्बा के कृष्ण कुमार, निर्देश कुमार, नवीन कुमार और अजय कुमार का कहना है कि सीमेंटेड सड़क बनने के दौरान रास्ता बंद था। इसी का फायदा उठाकर किसान मक्का सुखा रहे थे लेकिन अब मुख्य मार्ग को खोल देने के बाद सभी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क से जल्द हटवाएंगे मक्का- चेयरमैन
इस संबंध में चेयरमैन फतेह सिंह कुशवाहा ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए किसानों को सड़क से मक्का हटाने के लिए मुनादी कराने के साथ नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़क को मक्का से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें