फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुष्टाहार नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी ब्लॉक के गांव समैना ततारपुर में बुधवार को महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर दो साल से पुष्टाहार नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का आरोप था कि वह पुष्टाहार लेने जाती हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गलत भाषा का प्रयोग करती हैं, ज्यादा कहने पर अभद्रता पर उतारू हो जाती है। महिलाओं ने ब्लॉक अधिकारियों से जांच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कार्रवाई की मांग की, ताकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय से पुष्टाहार मिल सके। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में उमा देवी, रुचि देवी, रीना देवी, सपना देवी, गिरिजा देवी, नीरू देवी, रीना देवी, सुखदेवी, संगीता, ममता, रीना, लवलेश देवी, पूनम देवी, खुशबू आदि शामिल रहीं।
केवाईसी नहीं होने से मिल रहा पुष्टाहार

इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी ने बताया की केवाईसी नहीं होने के कारण महिलाओं को पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। कुछ महिलाओं ने ई-केवाईसी कराकर पुष्टाहार ले लिया है। केवाईसी होने के बाद सबको राशन दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें