कोरोना संक्रमण से दिल्ली गेट क्षेत्र के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह दीनदयाल अस्पताल में भर्ती थे। 15 नए मरीज मिले हैं। जबकि 45 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते दीनदयाल अस्पताल में भर्ती दिल्ली गेट क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 15 नए मरीज मिले हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या 204 हो गई है। कुल 11035 मरीज अब तक मिल चुके हैं।जबकि ठीक होने पर 45 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
अब तक कुल मिलाकर 10777 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 3.88 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लोगों से सतर्क रहने औऱ मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। ब्यूरो