फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: एएमयू में पिटाई मामले को लेकर एक और गिरफ्तारी, अब तक पांच हुए गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना ने तूल पकड़ा। मामले में उजागर हुआ कि महेशपुर के ढाबा संचालक आकाश को जमालपुर का फरहान नाम का युवक अपने साथियों संग अगवा कर ले गया और सुलेमान हॉल में उसे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में वीडियो सामने आने के बाद फरहान सहित चार लोग अब तक जेल भेजे गए। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पीटता हुआ युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में ढाबा संचालक की पिटाई मामले में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। इस तरह इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हो गईं। पूरे मामले में तथ्यों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी देखने को प्रयासरत है।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम जून का है मगर इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना ने तूल पकड़ा। मामले में उजागर हुआ कि महेशपुर के ढाबा संचालक आकाश को जमालपुर का फरहान नाम का युवक अपने साथियों संग अगवा कर ले गया और सुलेमान हॉल में उसे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में वीडियो सामने आने के बाद फरहान सहित चार लोग अब तक जेल भेजे गए। 

मामले में प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही को जिम्मेदार इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित भी किया गया है। इस मामले में अब एक और आरोपी फैजान इलाहाबादी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश जारी है। साथ में सीसीटीवी आदि भी देखने का प्रयास जारी है। सीओ ने फैजान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें