फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: उपचार के दौरान एक माह के बच्चे की मौत, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sat, 10 Jun 2023 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्वार्सी दुर्गेश कॉलोनी के जितेंद्र कुशवाह एक हेल्थकेयर कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी उमा को एक माह पहले बेटा पैदा हुआ। दस दिन पहले बच्चा बुखार से पीडि़त हुआ और उसने दूध पीना भी बंद कर दिया। इस पर बच्चे को आगरा रोड के नर्सिंग होम में भरती कराया। जहां उपचार के दौरान शुरुआत में सब ठीक बताया गया और शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड के एक निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार रात को एक माह के बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

क्वार्सी दुर्गेश कॉलोनी के जितेंद्र कुशवाह एक हेल्थकेयर कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी उमा को एक माह पहले बेटा पैदा हुआ। दस दिन पहले बच्चा बुखार से पीडि़त हुआ और उसने दूध पीना भी बंद कर दिया। इस पर बच्चे को आगरा रोड के नर्सिंग होम में भरती कराया। जहां उपचार के दौरान शुरुआत में सब ठीक बताया गया और शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। 

इस पर परिवार बिफर गया और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत किया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर तथ्यों को देखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें