फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Tue, 25 Aug 2026 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फायरिंग के मामले में फरार आरोपी रामधुन उर्फ रामू के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा की है। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी रामधुन उर्फ रामू मथुरा जिले के नौहझील थाने के गांव रायपुर का निवासी है। टप्पल थाने के गांव फौजुआका में एक घर पर फायरिंग करने का उस आरोप है। घटना के बाद से वह फरार है। न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद बैंसला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की नोटिस चस्पा कराने के साथ गांव में मुनादी कराई। तय समय में पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें