सांकरा गंगा घाट से कांवड़ भरने जा रहे कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। इससे तीनों कांवड़िया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज के गांव नगला खुम्मी निवासी सगे भाई जगतपाल व महेश और गौरव बाइक से सांकरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने जा रहे थे। गांव नगला उदित के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दादों की ओर से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इससे बाइक सहित तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये छर्रा सीएचसी भेजा, वहीं बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।