फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राजू हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 26 Feb 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

19 फरवरी को गांव मीरपुर के समीप बैलों की दौड़ प्रतियोगिता को देखकर अपने गांव दमुआंका लौट रहे राजकुमार उर्फ राजू और सुंदर को घेरकर बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
आरोपी जेल भेजा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमुआंका निवासी राजकुमार उर्फ राजू की हत्या में एक आरोपी को 25 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे राऊपुर गांव के रास्ते पर तिराई के समीप से पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


19 फरवरी को गांव मीरपुर के समीप बैलों की दौड़ प्रतियोगिता को देखकर अपने गांव दमुआंका लौट रहे राजकुमार उर्फ राजू और सुंदर को घेरकर बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाई थीं। इसमें सुंदर घायल हुआ था, जबकि राजकुमार उर्फ राजू को दौड़कर कई गोलियां मारी गई थीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के भाई गजेंद्र ने वीरपाल, नगेंद्र, गौरव, दिनेश एडवोकेट व प्रशांत के अलावा तीन अज्ञात के विरुद्ध षड्यंत्र कर हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी वीरपाल को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें