फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफरुद्दीन हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी छोटू। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहुली निवासी सफरुद्दीन पुत्र बरसात अली की हत्या की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि 19 जनवरी को कस्बा इगलास में दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट व फायरिंग हुई थी। घटना में बिसाहुली निवासी सफरुद्दीन पुत्र बरसात अली की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना को लेकर मृतक के बेटे शाह आलम ने टीटू निवासी पडरारी थाना राया जनपद मथुरा, दिनेश उर्फ छोटू निवासी न्यू शिवदान नगर गोंडा मोड़ कस्बा इगलास, प्रवीन निवासी ग्राम दुमैड़ी, गौरव कुमार निवासी मौहकमपुर, संदीप निवासी नगला बधिया व हरेन्द्र उर्फ छोटू निवासी करथला थाना इगलास अलीगढ़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ छोटू को तमंचा व कारतूस के साथ सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किया जा रहा है। आरोपी का कहना है कि उसका विवाद दुमैडी के रौदास, रोबिन आदि से था। उनको ही पीटने के लिये आए थे। झगड़े के दौरान टीटू ने धमकाने के लिए गोली चलाई थी। गोली सफरुद्दीन के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें