फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: कुछ खुलकर, तो कुछ छिपकर करेंगे प्यार का इजहार, होटल-रेस्टोरेंट में हुई विशेष तैयारी

Wed, 14 Feb 2024 04:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाजारों में इस बार वेलेंटाइन डे को लेकर कई प्रकार के नए उपहार और कई वस्तुएं हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। सुंदर बॉक्स, स्क्रैप बुक्स, टेडी, कार्ड और विशेषकर गुलाब के फूल को खास तरीके से तैयार किया गया है। युवक-युवतियों ने न सिर्फ अपने साथियों के लिए उपहार खरीदे हैं, बल्कि कार्ड में कविता और अल्फाजों के रंगों को भी शामिल किया है। 
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है। वेलेंटाइन डे को लेकर युवा दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। जिस दिन का इंतजार युवा प्रेमियों को था, वो दिन आज आ ही गया। युवा आज अपने प्यार का इजहार करेंगे। कुछ युवा जहां खुलकर अपना प्यार प्रदर्शित करेंगे तो कुछ बंदिशों के चलते चोरी-छिपे ही अपने प्यार का इजहार करेंगे। 

विज्ञापन


युवा प्रेमियों के लिए बेहतरीन मौका है। इस बार स्कूल-कॉलेज भी खुलेंगे। शहर में नुमाइश का आयोजन भी युवा जोड़ों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। वेलेंटाइन डे को लेकर 13 फरवरी को पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने गिफ्ट एवं कार्ड गैलरियों में जाकर खरीदारी की। बाजारों में इस बार वेलेंटाइन डे को लेकर कई प्रकार के नए उपहार और कई वस्तुएं हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। सुंदर बॉक्स, स्क्रैप बुक्स, टेडी, कार्ड और विशेषकर गुलाब के फूल को खास तरीके से तैयार किया गया है। युवक-युवतियों ने न सिर्फ अपने साथियों के लिए उपहार खरीदे हैं, बल्कि कार्ड में कविता और अल्फाजों के रंगों को भी शामिल किया है। 

वेलेंटाइन डे वीक की शुरूआत रोज डे से शुरू हुई। वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर ही सुर्ख गुलाब खासा भाव खाने लगा है। गिफ्ट गैलरियों में भी युवाओं ने पहुंचकर जमकर खरीदारी की। रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप बिहार आदि कॉलोनियों में स्थित गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ देखी गई। होटल, रेस्टोरेंट में इसकी अग्रिम बुकिंग कर ली गई है। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल में वेलेंटाइन डे को लेकर खासी तैयारी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें