फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बेटी पैदा होने पर दरोगा ने पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने की मेडिकल चौकी पर तैनात दरोगा नौशाद अली पर उनकी पत्नी ने बेटी पैदा होने पर व्हाट्स एप पर ही तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मार्च में गाजियाबाद में पति आदि ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मंगलवार को महिला एसएसपी से मिली और पूरा घटनाक्रम बताते हुए मदद मांगी।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंची कवि नगर गाजियाबाद की महिला करीना बानो ने बताया कि उसका निकाह 29 दिसंबर 2019 को मूल रूप से मैनपुरी नगला कवर गोला बाजार के नौशाद अली से हुआ था। उस समय दहेज दिया गया था। मगर उस दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे और शुरुआत से उसे ताने दिए जाने लगे। पति द्वारा मारपीट की गई। सरकारी पिस्टल तक दिखाकर धमकाया गया। इसी बीच 11 अक्तूबर 2020 को बेटी हुई। इसके बाद दहेज में बुलेट बाइक मांगी गई। पीटा भी गया। इससे तंग आकर 25 मार्च को पति नौशाद अली, सास अनीस बेगम, देवर अफाक अली, जेठ इरशाद अली व चार ननद को नामजद कर गाजियाबाद के महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, एसएसपी के सामने मंगलवार को पेश हुई महिला ने व्हाट्स एप पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी स्तर से जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें