फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेबल टेनिस के फाइनल में मेरठ की ओम कुमारी व रोमी फाइनल में, 13 जोन की टीमेंं ले रहीं भाग

Thu, 04 May 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

38वीं वाहिनी पीएसी में 71वीं उप्र पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, सेपक टकरा, टेबल टेनिस व योगा कलस्टर महिला-पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 13 जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
पीएसी 38वीं वाहिनी में 71वां उत्तर प्रदेश के पुलिस वार्षिक हैंडबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वीं वाहिनी पीएसी में 71वीं उप्र पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, सेपक टकरा, टेबल टेनिस व योगा कलस्टर महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आगाज हो गया। महिला वर्ग के टेबल टेनिस में मेरठ जोन की ओम कुमारी व रोमी फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में ओम कुमारी ने आगरा जोन की मोनिका शर्मा को हराया।

विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ जोन की रोमी ने विक्की कुमारी रेडियो को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। टेबल टेनिस में टीम चैंपियनशिप में लखनऊ जोन, प्रयागराज जोन, रेडियो जोन, आगरा जोन, मेरठ जोन ने जीत हासिल की। वॉलीबाल पुरुष में लखनऊ जोन और मेरठ जोन ने मैच जीता। महिला वर्ग में मेरठ जोन, बरेली जोन, गोरखपुर व कानपुर जोन अपने मैच जीते। सेपक टकरा पुरुष वर्ग में पीएसी मध्य जोन, गोरखपुर जोन, पीएसी पूर्वी जोन, लखनऊ जोन, पीएसी मध्य जोन, वाराणसी जोन, कानपुर जोन व महिला वर्ग में लखनऊ जोन, आगरा जोन, बरेली जोन, गोरखपुर जोन, लखनऊ जोन, आगरा जोन, प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन ने मैच जीते। हैंडबॉल पुरुष में मेरठ जोन, बरेली जोन व पीएसी मध्य जोन ने मैच जीते।

महिला वर्ग में लखनऊ जोन ने मैच जीता। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेश राव ए कुलकर्णी सह आयोजन सचिव व 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अजय कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 13 जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
45वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार, 104 आरएएफ के कमांडेंट अजय शर्मा, उप सेनानायक राजकुमार, सहायक सेनानायक मोनिका यादव, सहायक सेनानायक प्रेम कुमार थापा पर्यवेक्षक पश्चिमी जोन 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, सहायक सेनानायक बाबूलाल यादव पर्यवेक्षक पूर्वी जोन 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार सोनकर पर्यवेक्षक कानपुर जोन, पुलिस उपाधीक्षक अभय पांडेय , सूबेदार सैन्य सहायक चंद्रभान सिंह, प्रभारी खेल पीसी राजीव कुमार अवस्थी, मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह, रामअवतार पचौरी, वाहिनी चिकित्साधिकारी शंशाक शेखर शर्मेश आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें