एक भैंस गांव के बाहर तालाब में घुसकर बैठ गई। वृद्ध ने ईंटें फेंकीं लेकिन भैंस तालाब के पानी में बैठी रही। काफी प्रयास पर भी वह बाहर नहीं आई तो उसे बाहर निकालने के लिए लाल सिंह तालाब में घुसे। तालाब में गहराई अधिक थी। मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए और पानी में डूब गए।
रविवार की शाम गांव बमनोई में तालाब में घुसी भैंस को बाहर निकालते समय एक वृद्ध व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गांव बमनोई निवासी 65 वर्षीय लाल सिंह पुत्र जीसूरन रोजाना की तरह रविवार को अपने पशुओं को चराने जंगल ले गए थे। शाम करीब चार बजे उनकी एक भैंस गांव के बाहर तालाब में घुसकर बैठ गई। उन्होंने ईंटें फेंकीं, लेकिन भैंस तालाब के पानी में बैठी रही। काफी प्रयास पर भी वह बाहर नहीं आई तो उसे बाहर निकालने के लिए लाल सिंह तालाब में घुसे। तालाब में गहराई अधिक थी। मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए और पानी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण तालाब किनारे पहुंंचे। तलाश कर उनका शव तालाब से बाहर निकाला गया। वह अपने पीछे नेत्रहीन पत्नी जयमंती, बेटी प्रेमलता, पुत्र भूपेंद्र, बहन शांति देवी को रोता-बिलखता छोड़ गए। थाना पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर इतफाकिया हादसे में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।