फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार और टाटा गाड़ी की टक्कर में वृद्ध की मौत, दो युवक घायल

Fri, 26 Apr 2024 03:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित पुरैनी गेट के निकट सामने से तेज गति से आ रही टाटा 407 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मो. सद्दीक की घटनास्थल पर मौत हो गई, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
मृतक सद्दीक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित पुरैनी गेट के निकट कार व टाटा 407 में जोरदार भिड़ंत से एक वृद्ध की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार हेतु जिला मुख्यालय भेजा। कार सवार हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी तीनों लोग छर्रा से अतरौली के रास्ते लौट रहे थे।

विज्ञापन


जनपद हाथरस के थाना सिकंदाराऊ के नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी 65 वर्षीय मो. सद्दीक पुत्र बाबू खां, 28 वर्षीय आमिर पुत्र मो. ताहिर एवं शमशाद कस्बा छर्रा में रिश्तेदारी में आए थे। 25 अप्रैल सुबह लगभग 3 बजे अपनी कार से अतरौली होते हुए वापस अलीगढ़ आ रहे थे।

छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित पुरैनी गेट के निकट सामने से तेज गति से आ रही टाटा 407 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मो. सद्दीक की घटनास्थल पर मौत हो गई, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची छर्रा कोतवाली पुलिस ने वृद्ध का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार दोपहर शव सिकंदराराऊ पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें