फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कासगंज के वृद्ध की मौत

Fri, 12 Jun 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे की दावत खाने आए एक 60 वर्षीय वृद्ध की बस के पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई है।  पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जिला कासगंज के गांव तबालपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध दीपचंद्र पुत्र दुलीचंद्र थाना गंगीरी के गांव कसेरी सेभंडारे की दावत खाने के बाद गुरुवार को अलीगढ़- कासगंज जाने वाली प्राईवेट बस में गांव के लिए बैठा था। वृद्ध दीपचंद्र गांव मझोला के स्कूल पास ब्रेक लगने से अचानक बस की अगली खिड़की से नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


 पुलिस ने चालक को दौड़ कर गंगीरी चौराहे के पास आम के एक बाग में पकड़ लिया। पुलिस ने बस और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। इंसपेक्टर रमेशचंद्र यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें