फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाब-ए-सैयद पर फिर बिना अनुमति प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू के बाब ए सैय्यद पर प्रदर्शन के बाद अधिकारी को ज्ञापन देते एएमयू छात्र नेता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद पर फिर बिना अनुमति विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस बार प्रदर्शन का आयोजन एएमयू के छात्र नेता जानिब हसन ने किया है।
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व कैबिनेट सदस्य जानिब हसन के नेतृत्व में मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला गया। यह वहीं क्षेत्र है जिसके लिए तीन कश्मीरी छात्र एवं एक कोर्ट सदस्य को आज नोटिस दिया गया है। जानिब हसन का कहना है कि बेगम सुल्तान जहां हॉल के समीप स्थित एएमयू की जमीन को हड़पने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
इसी मसले को लेकर छात्र नेता कुंवर मोहम्मद अहमद एवं भारतीय समाज सेवक संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम ने दोपहर में कलक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। बेगम सुल्तान जहां हॉल के पास एएमयू की करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन है। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से एएमयू के गाटा संख्या को अपने नाम चढ़ा लिया है। इस मामले में थाना में एफआईआर भी दर्ज है। छात्र नेता आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं वर्तमान खतौनी से आरोपियों का नाम हटवाने की मांग कर रहे हैं। बिना अनुमति मार्च निकाले जाने के बाद प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य सक्रिय हो गए हैं और उसमें शामिल लोगों को चिन्हित कर रहे हैं। छात्र नेता जानिब हसन ने बताया कि उनका प्रदर्शन एएमयू की जमीन बचाने के लिए है। इसके लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

हमजा व आमिर को लेकर मार्च निकाल सकते हैं छात्र
जेल में बंद एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सुफयान एवं सचिव हुजैफा आमिर को लेकर छात्रों को गोलबंद करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र नेता जानिब हसन ने बताया कि शनिवार को मगरिब की नमाज के बाद मार्च निकालना है। इसके लिए प्रॉक्टर आफिस से अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि हमजा सुफयान एवं हुजैफा आमिर पर गलत धारा लगाकर जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें