गभाना इलाके में महिला की लाश के साथ बेहोश मिली बच्ची शिवानी ने बातों-बातों में इतना तो बता दिया कि वह पुरानी दिल्ली इलाके की रहने वाली है। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं बताया है।
उसकी हालात में लगातार सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर चाहें तो उसे ले जाया जा सकता है। वहीं सोमवार को बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नर्सिंग होम पहुंचकर उसका हाल जाना और फिलहाल 15 दिन तक चाइल्ड लाइन की सुपुदर्गी में रहने के निर्देश दिए।
डॉ. विभव वार्ष्णेय की देख रेख में किड्ज केयर क्लीनिक चिकित्सीय लाभ ले रही शिवानी का हाल चाल लेने सोमवार को को डॉ. देश पांडेय जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी, हितेश कुमारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. सीबी सिंह नर्सिंग होम पहुंचे।
जहां चाइल्ड लाइन के उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची अब ठीक है। डॉ. विभव के साथ डॉ. अनूप कुमार न्यूरो सर्जन, डॉ. आयुष हड्डी रोग आदि ने बच्ची को देखा।
डॉक्टरों ने कहा है कि अगर चाहें तो उसे चाइल्ड लाइन घर ले जा सकती है और जरूरत समझें तो यहीं रख सकते हैं। अभी 15 दिन तक उसको डॉक्टर की सलाह के लिए नर्सिंग होम लाना भी होगा। तब तक वह चाइल्ड लाइन के पास ही रहेगी।