फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्मशान के चहारदीवारी निर्माण में लगाईं पुरानी ईंटें

Mon, 31 Mar 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नगला दरबर में श्मशान की भूमि पर चहारदीवारी निर्माण में पुरानी ईंटें लगा दी गईं। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो देखते ही ग्राम प्रधान के पति और लेखपाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दरबर के पति घूरे सिंह ने बताया कि निर्माण में नई ईंटें ही लगनी हैं। नई ईंटें खत्म होने पर कुछ हिस्से में मजदूरों ने पुरानी ईंटें लगा दी थीं। तीन दिन पहले ही इसकी जानकारी हो गई थी, जिस पर ठेकेदार को पुरानी ईंटें हटवाने के लिए कह दिया गया था। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ही कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत नगला दरबर में गोंडा-गोरई मार्ग पर करबन नदी के समीप श्मशान की भूमि है। शासन से बजट मिलने के बाद पिछले हफ्ते ही राजस्व विभाग ने पैमाइश कर श्मशान की भूमि का चिह्नांकन किया था। इसके बाद से चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है। त्योहार के चलते तीन दिन से निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें