अतरौली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्वयं सेवक इकट्ठा हुए। वहां पर क्षेत्र कार्यवाह ने शाखाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
नवसंवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से 30 मार्च को टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज रोड स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद ने कहा कि जो देश से प्यार और महापुरुषों का सम्मान करते हैं, वह हिंदू हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाबर, औरंगजेब जैसे लोग नहीं बल्कि हमारे पूर्वज वीर सनातनी योद्धा हमारे गौरव हैं। ह में भारत में बनी वस्तु प्रयोग में लानी चाहिए। युवाओं को मादक वस्तुओं से दूरी बनानी चाहिए। कुरीतियों से दूर रहकर समाज को श्रेष्ठ बनाने पर जोर दिया। कहा कि युवा प्रतिदिन संघ की शाखा में आकर राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने में अपना सहयोग दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीके यदुवंशी ने की। विभाग संघ चालक राजकुमार, जिला संघ चालक रामनिवास, योगेश, हरीश अग्रवाल, डॉ. रामकरण, जिला प्रचारक विश्व प्रताप सिंह, देवराज शर्मा, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, सौरभ सिंह वर्मा मौजूद रहे।