फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ के गबन में फंसे अफसर

Sat, 17 Jun 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब छह करोड़ के गबन में फंसे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। एआर कोआपरेटिव ने मुख्यालय से मिले आदेश के बाद चेयरमैन एवं 11 अफसर व कर्मचारियों के खिलाफ थाना बन्नादेवी में धोखाधड़ी व गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी समेत तीन अफसरों के निलंबन तो सहारनपुर में तैनात एक अन्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।   

यह हैं आरोप
गबन के मामले में एफआईआर के दायरे में आए चेयरमैन समेत अन्य अफसरों पर वित्तीय वर्ष 2012-13 से वर्ष 2015-16 तक करीब 3.50 करोड़ के फर्जी हाउसिंग लोन का पैसा हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इन सबकी मिलीभगत से चेयरमैन के सगे संबंधियों एवं इष्ट मित्रों के नाम पर लोन निकाला गया और पैसा हड़प लिया गया। यह मामला जिला सहकारी बैंक की अलीगढ़ शाखा से संबंधित है। 

इन पर हुई एफआईआर 
चेयरमैन राजपाल यादव, वर्तमान में सीतापुर में तैनात तत्कालीन सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनामुल रहमान, वर्तमान में सहारनपुर में तैनात तत्कालीन सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विक्रम सिंह, अलीगढ़ में तैनात सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कौशिक, उपमहाप्रबंधक विवेक कुमार शम्मी, शाखा प्रबंधक सत्यनारायण गुप्ता, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक गंगाप्रसाद, शाखा प्रबंधक नगेंद्र सिंह नाग, शाखा प्रबंधक विमल कुमार यादव, शाखा प्रबंधक निखिल उपाध्याय, लिपिक एवं कैशियर केपी सिंह एवं विपिन कुमार। 

सहकारी बैंक के तीन अधिकारी गबन में निलंबित

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के निर्देश पर कोआपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक ने जिला सहकारी बैंक अलीगढ़ के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन सबके साथ चार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया गया है।

यह कार्रवाई अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक की शाखा गोंडा में 34 खातेदारों के खातों से 65 लाख 21 हजार 800 रुपये के गबन और पुरदिल शाखा में 1 करोड़ 25 लाख 49 हजार 331 रुपये के गबन के आरोप में की गई है। निलंबित होने वालों में गोंडा शाखा के तत्कालीन सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनामुर्रहमान, उप महाप्रबंधक विवेक कुमार शम्मी और पुरदिल नगर शाखा के कार्यवाहक सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कौशिक शामिल हैं।

इन सबकेखिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसी के साथ पुरदिल नगर शाखा के तत्कालीन सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिक्त्रस्मा सिंह के भी खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें