फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की नई गाइडलाइन का पालन करें अधिकारी : बनवारी लाल कंछल

विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 2023 में 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें शहर में व्यापार मंडलों का इतिहास, जुझारू व्यापारी नेताओं के संघर्ष की गाथा, व्यापार मंडलों की उपलब्धियां मय फोटो के प्रकाशित की जाएंगी। व्यापारियों के लिए व्यापार मंडल तत्परता के साथ खड़ा है। यह बातें बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने रेलवे रोड स्थित समर्पण कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में जगदीश प्रसाद कसेरे, राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, ओपी राठी, बाई एम झा, विवेक शर्मा युवा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रख सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। जीएसटी अधिकारियों को इसका पालन करना चाहिए। इस दौरान सतीश माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारियों की टैक्स संबंधी शिकायतें लंबित पड़ी हैं, जिनका जल्द निस्तारण हो। अधिकारी हाई कोर्ट का निर्णय भी नहीं मानते। इस मौके पर गोविंद मोहता, विकास शर्मा, मनीष मोहता, महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गुप्ता कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, रितेश माहेश्वरी मंत्री, मो. नासिर संगठन मंत्री, दिनेश कुमार गुप्ता, अनुपम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
जिला इकाई की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की एक बैठक बृहस्पतिवार को शांति सरोवर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर हुई। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द ही निदान होगा। व्यापारियों द्वारा किए गए संघर्ष पर एक स्मारक का प्रकाशन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता व कस्बों से आए व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रह्लाद गर्ग, शिव कुमार, राहुल शर्मा, अनुज गर्ग, विनीश कुमार, राम प्रकाश, शिवम गांधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें