अलीगढ़ के बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 20 मई को निजीकरण के विरोध में काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान लाल डिग्गी बिजली घर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के फैसले से विभागीय कर्मियों व अधिकारियों में रोष है। हड़ताल से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कहीं किसी भी बिजली घर पर कोई भी तकनीकी खराबी आई तो समस्या के समाधान में परेशानी आएगी।
मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि निजीकरण के विरोध में अधिकारी व कर्मचारी आज कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए कार्य किया जाएगा।