फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सूरत बदलने में अफसर संजीदा नहीं

विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त गौरव दयाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर की सूरत बदलने की योजना (फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव) को लेकर अफसर संजीदा नहीं हैं। आलम यह है कि अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने योजना में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ मार्गों को एकल मार्ग बनाए जाने के साथ ही अस्त-व्यस्त विद्युत तारों का व्यवस्थित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि वर्तमान में शहर अस्त-व्यस्त है। उनके संज्ञान में है कि अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के दुकानदारों, व्यापारियों, संभ्रात नागरिकों से जन सहयोग प्राप्त करने के लिए बैठकें, वार्ता एवं विचार-विमर्श किया गया है। मगर, निर्धारित अवधि में कार्य आरंभ नहीं हो सका है। इस पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि वह शीघ्र ही अपने क्षेत्र में कार्य आरंभ करा देंगे। नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि वह फफाला मार्केट एवं सराफा बाजार में शीघ्र कार्य आरंभ कराने की स्थिति में हैं। मगर गलियां संकरी हैं। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि बाजार संकरा हो सकता है। मगर, अव्यवस्थित नहीं, आर्किटेक्ट की मदद से यहां बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इनके अलावा, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत पोल एवं तार बेतरतीब अवस्था में हैं, नालियां भी कूड़े से अटी हैं, पानी उफान मारकर सड़क पर आ जाता है। इस पर नगर निगम को ध्यान देने की आवश्यकता है। एसीएम प्रथम अंजुम बी ने बताया कि रेलवे रोड, मामू-भांजा क्षेत्र में व्यापारी जनसहयोग देने के लिए उत्साहित हैं। उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि रामघाट रोड पर उन्होंने क्षेत्र को 42 सेक्टरों में बांटा है, विष्णुपुरी क्षेत्र में शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएम रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर के प्रमुख बाजार सेंटर प्वाइंट के व्यापारियों से वार्ता की है। प्रथम फेज में इमारतों एवं भवनों के रंग-रोगन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर ने बताया कि अमीर निशां बाजार में आवागमन की दृष्टि से सड़क संकरी होने के साथ ही यहां अतिक्रमण भी रहता है। पुलिस चौकी पर महिला कांस्टेबल नियमित नहीं रहती है। क्षेत्र में विद्युत पोल एवं तार जर्जर एवं गिरासू हैं। इस पर एसई विद्युत ने बताया कि उन्हें शीघ्र बदलवा दिया जाएगा।
मंडलायुक्त ने दोदपुर बाजार की तारीफ करते हुए कहा कि वहां दुकानों के रख-रखाव एवं साज-सज्जा की स्थिति अच्छी है। शहर के सभी प्रतिष्ठान स्वामी भी इस ओर ध्यान दें। बैठक में नगर आयुक्त प्रेम रंजन, अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद, एसडीएम कोल अनीता यादव, एसई विद्युत, एसई सिंचाई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें