फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं छठव्रती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
कहीं छठी मैया के मधुर गीत गूंज रहे थे तो कहीं जय छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। किसी के सिर पर प्रसाद से सजी टोकरी थी तो कोई हाथों में फल, गन्ना और पूजन सामग्री लेकर घाट की ओर बढ़ रहा था।
विज्ञापन





सोमवार तड़के शहर के बदरबाग, टीकाराम मंदिर, क्वार्सी सांगवान सिटी, एटा चुंगी सारसौल, ताला नगरी स्थित रॉयल होम्स आदि स्थानों पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुबह तीन बजे से ही व्रती महिलाओं और उनके परिवारों के कदम थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हर किसी को इंतजार था सूर्यदेव के दर्शन का, ताकि उन्हें अर्घ्य अर्पित कर चार दिनों से चल रहे छठ के व्रत का पारण किया जा सके।




टीकाराम मंदिर और बदर बाग रेलवे कॉलोनी में पूजा स्थलों को झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। घाट, वेदियों पर जलते दीपक और हाथों में पूजा की थालियां लिए खड़ी महिलाएं पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा रही थीं। परिवार के पुरुष सदस्य भी पूजन सामग्री और प्रसाद की टोकरी संभालते हुए महिलाओं के साथ घाटों पर पहुंचे। जैसे-जैसे सुबह हो रही थी, घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्योदय की प्रतीक्षा करती रहीं।
विज्ञापन





किसी की आंखें क्षितिज पर टिकी थीं तो कोई हाथ जोड़कर छठी मैया का स्मरण कर रहा था। सूर्यदेव की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने दूध और जल से उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। पारंपरिक छठ गीतों ने माहौल को और भावुक बना दिया। व्रती महिलाओं के चेहरे पर चार दिनों की कठिन साधना पूरी होने की संतुष्टि और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। प्रसाद वितरण किया।



चार दिन की साधना संपन्न
बीते शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ पर्व खरना, संध्या अर्घ्य और सोमवार को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने पूरे नियम, संयम और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। घाटों पर उमड़ी भीड़ और पूजा में शामिल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी ने यह भी दिखाया कि अलीगढ़ में पूर्वांचल और बिहार की लोक परंपराओं से जुड़ा यह पर्व अब व्यापक स्तर पर मनाया जाने लगा है।

उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं छठव्रती महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें