एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) के तहत अलीगढ़ जनपद के तीन प्रमुख और प्रसिद्ध व्यंजनों का चयन किया गया है। इनमें डेयरी उत्पाद, कचौड़ी, इगलास की मशहूर चमचम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले के लिए एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वित्तीय सहायता योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत अलीगढ़ जनपद के तीन प्रमुख और प्रसिद्ध व्यंजनों का चयन किया गया है। इनमें डेयरी उत्पाद, कचौड़ी, इगलास की मशहूर चमचम शामिल हैं।
इन उत्पादों से संबंधित नई इकाई लगाने, पुरानी इकाई का विस्तारीकरण करने या उसमें विविधता लाने के लिए बैंकों के माध्यम से अनुदानयुक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति इसके तहत उद्योग, सेवा या व्यवसाय क्षेत्र में अपना काम शुरू कर सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग, सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंंद्र में संपर्क कर सकते हैं।