फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ancient Temple Near AMU: कब्जा मुक्त कराने गए हिंदू नेताओं को पुलिस ने घेरा, सात दिन का दिया अल्टीमेटम

Fri, 17 Jan 2025 02:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh News: एएमयू के निकट शमशाद मार्केट में गोकुला चौराहे पर 125 साल पुराना शिव मंदिर है। हिंदू नेताओं का कहना है कि इस मंदिर पर अतिक्रमण के माध्यम से कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन
एएमयू क्षेत्र में स्थित 125 साल पुराना शिव मंदिर - फोटो : संगठन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aligarh Hindu Mandir: एएमयू के बगल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराने निकले हिंदू संगठनों के नेताओं और अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों को पुलिस ने 16 जनवरी की दोपहर तस्वीर महल चौराहे पर घेर लिया। यहां पुलिस ने पदाधिकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पदाधिकारी मंदिर को मुक्त कराने पर अड़े रहे। बाद में थाना सिविल लाइन पुलिस सभी को एसीएम द्वितीय के पास ले गई, जहां सात दिन का अल्टीमेटम देेते हुए ज्ञापन दिया गया।

विज्ञापन


एएमयू के निकट शमशाद मार्केट में गोकुला चौराहे पर 125 साल पुराना शिव मंदिर है। हिंदू नेताओं का कहना है कि इस मंदिर पर अतिक्रमण के माध्यम से कब्जा कर लिया गया है। मंदिर को कब्जा मुक्त कराने के प्रयास काफी समय से चल रहे हैं। 16 जनवरी को सुबह करीब नौ बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र चौहान ने व्हाट्सएप ग्रुप में मंदिर को कब्जा मुक्त कराने के लिए रवाना होने का मैसेज डाला। किसी तरह यह मैसेज थाना बन्नादेवी पुलिस को मिल गया, जिसके बाद सुबह करीब दस बजे कुछ पुलिसकर्मी ज्ञानेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह अपने साथियों के साथ एएमयू के लिए रवाना हो चुके थे। 

सुबह करीब 11 बजे करणी सेना के 50 से अधिक कार्यकर्ता तस्वीर महल चौराहे पर पहुंच गए। यह जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस वहां पहुंच गई और सभी लोगों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने उनसे एएमयू की तरह न जाने के लिए कहा, लेकिन सभी वहां जाने पर अड़े रहे। किसी तरह कार्यकर्ता जिला पंचायत तक पहुंच गए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद सभी को एसीएम द्वितीय संजीव मिश्रा के पास ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने एसीएम को मंदिर को कब्जामुक्त कराने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


उधर, मंदिर के संस्थापक अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि इस प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण सन 1899 में उनके पूर्वजों द्वारा कराया गया था, जिसमें एक कुआं व धर्मशाला बनवाई गई थी। जिस पर आज भी उनके पूर्वजों के नाम के शिलालेख लगे हुए हैं। लेकिन मंदिर पर कब्जा कर लिया गया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति वीरू भदोरिया, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव, महानगर अध्यक्ष भास्कर अग्रवाल, वीपी सिंह, राजेंद्र मॉर्गन, जगमोहन मालवीय, डॉ नीरज सिसोदिया, राहुल चौधरी, महानगर अध्यक्ष युवा शक्ति आलेख सैनी, कपिल गौड़, मनु ठाकुर, यश शर्मा,विवेक यादव, शरद कुशवाहा, विवेक ठाकुर , भारत सिंह, पवन राजपूत,सौरभ राजपूत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जांच के लिए कमेटी का गठन करेगा निगम

करणी सेना के पदाधिकारियों ने एसीएम द्वितीय संजीव मिश्रा को बताया कि मंदिर की करीब 460 गज जमीन है, जिसमें से 400 गज में मंदिर और धर्मशाला है। वर्तमान में मंदिर और धर्मशाला की जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा बाउंड्री लगाकर कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में लोग अब मंदिर तक नहीं जा पाते। मंदिर का प्राचीन कुआं ढक दिया गया है। यह मामला नगर निगम के अधिकारियों की जानकारी में है। इस पर एसीएम संजीव मिश्रा ने अपर नगर आयुक्त वीर सिंह से फोन पर बात की। वीर सिंह ने बताया कि पूर्व में मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के लिए शीघ्र ही कमेेटी का गठन किया जाएगा।


नगर निगम के बाबू पर लगे मनमानी के आरोप
पदाधिकारियों ने नगर निगम में संपत्ति का काम देख रहे एक बाबू पर मनमानी का आरोप लगाया। एसीएम से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाबू के मनमाने हस्तक्षेप के चलते मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

मंदिर पर तैनात रहा पुलिस बल
करणी सेना के मंदिर पर कूच का मैसेज मिलने के बाद ही प्रशासन सक्रिय हो गया था। सुबह ही पुलिस बल शमशाद मार्केट में मंदिर के आसपास तैनात हो गया। बताया जाता है कि शाम तक मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस सक्रिय रही।
गोकुला चौराहा स्थित गाटा संख्या 342 की जमीन की जांच के लिए तहसील प्रशासन से कहा गया है। तहसील से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।- वीर सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें