ऐतिहासिक अलीगढ़ नुमाइश का 16 जनवरी को विधिवत शुभारंभ तो हो गया, लेकिन शहरवासियों के लिए नुमाइश मैदान तक पहुंचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। नुमाइश को जोड़ने वाले लगभग हर मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों ने आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि नुमाइश में पहुंचना तो दूर, इन इलाकों से सामान्य यातायात का गुजरना भी दूभर हो रहा है। प्रशासन की ओर से सुगम यातायात के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण उद्घाटन के पहले ही दिन लोगों को भारी जाम और धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ा।
नुमाइश मैदान के तीनों ओर के रास्तों पर निर्माण कार्य चल रहा है। नुमाइश की छोड़िए सामान्य दिनों में वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। नुमाइश में तो पूरे शहर के लोग यहां आते हैं। - प्रांजुल गर्ग, गूलर रोड
निर्माण के लिए ठेकेदार और कार्यदायी संस्था ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रखी। नतीजा अब पूरे महीने अव्यवस्था होनी है। सड़कें वाहनों के लिए तो छोड़िए चलने लायक नहीं हैं। - प्रशांत अग्रवाल, शक्ति नगरविज्ञापन
निर्माण कर रहे ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि वह रास्तों के साथ एक गलियारा तैयार करें। साथ ही सड़कों का जो हिस्सा तैयार हो गया है उसको यातायात के लिए शुरू कर दें। निर्माण इस तरह करें कि यातायात में बाधक नहीं हो। - प्रेम प्रकाश मीणा नगर आयुक्त
यह रास्ते शहर से नुमाइश की ओर जाते हैं और निर्माण के चलते बाधित हैं