फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 'न्याय चला जन-जन के द्वार' मेगा शिविर, साइबर ठगी पर हुई चर्चा, सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

Sun, 01 Nov 2026 03:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिविर में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने यूडीआईडी कार्ड की उपयोगिता समझाई। विभाग ने एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का मेगा शिविर - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को कान्हा वन अतिथि गृह में ‘न्याय चला जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वृहद विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का मेगा शिविर लगा। जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर  शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित न रहे, बल्कि हर जरूरतमंद तक पहुंचे। विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य कमजोर व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता देना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने बताया कि सरकार की मंशा है कि कोई भी नागरिक न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह शिविर विधिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं को एक मंच पर लाया। 
विज्ञापन

एसएसपर नीरज कुमार जादौन ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने संदिग्ध फोन कॉल और डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने की अपील की। अपर आयुक्त नगर निगम परितोष मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन की झिझक दूर करते हैं। प्रभारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पारुल अत्री ने इसे न्यायपालिका और कार्यपालिका के समन्वय का उदाहरण बताया। पीठासीन अधिकारी अचल नारायण सकलानी ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने राहवीर योजना के बारे में भी बताया।

Trending Videos

विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का मेगा शिविर - फोटो : सूचना विभाग
साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की सलाह दी। मोबाइल फोन खोने पर भी समय से सूचना देना आवश्यक है। उन्होंने व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की। अचल नारायण सकलानी ने सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के प्रावधान बताए। उन्होंने लोगों से घायलों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
शिविर में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने यूडीआईडी कार्ड की उपयोगिता समझाई। विभाग ने एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार सोनी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस खाते की सुविधा बताई। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये जीवन बीमा) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (दुर्घटना में दो लाख रुपये बीमा) की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. ए.के. सिंह ने पशु उपचार, टीकाकरण और मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की नीतू सारस्वत ने निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूहों के गठन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

लाभार्थियों को सहायता और समापन
मेगा शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी कई योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ मिला। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नम्रता अग्रवाल द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन को विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। शिविर की नोडल अधिकारी प्रतिभा सक्सेना ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद
शिविर की नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज प्रतिभा सक्सेना ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नम्रता अग्रवाल, अचल नारायण सकलानी, प्रतिभा सक्सेना, पारुल अत्री, साक्षी गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन एवं अपर आयुक्त नगर निगम परितोष मिश्रा का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। शिविर के आयोजन में अधिकार मित्र सईदा खातून, सोनम सिंह, अजय एवं सत्यप्रकाश गौतम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें