फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णांजलि में जीवंत हुई बृज की संस्कृति

Wed, 10 Feb 2016 01:30 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर मंगलवार की रात बृज लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन बृज रत्न पवित्रा सुहृद की स्मृति में आयोजित हुआ।  महापौर शकुंतला भारती, एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित  किया।
विज्ञापन

ब्रज लोकगीत व नृत्य के इस कार्यक्र्तम में मानो समूचे ब्रज की छठा कृष्णांजलि के मंच पर छा गयी। विख्यात ब्रज संस्कृति संरक्षक मोहन स्वरूप भाटिया के निर्देशन में लोकगीत कलाकार वंदनाश्री ने एक से एक भाव-विभोर करने वाले गीत गाकर नृत्य की प्रस्तुति दी। भजनों में ‘श्यामा श्याम चलो..., ‘त्याहारो दरस मोह भावे..., चरुकुला, जेहर आदि गीतों पर दमदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। पूर्व में यह कार्यक्रम विगत 40 वर्षों से ब्रजरत्न पवित्रा सुहृद कराती आ रहीं थीं। अब उनकी सुपुत्री डा. लता गुप्ता करा रहीं हैं। इस अवसर पर महेश चंद्र सुहृद, पंकज धीरज, सुबोध सुहृद, रश्मि सुहृद, काजल धीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें