फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inter hall cricket: सिटी स्कूल एएमयू को हराकर एनआरसी हॉल बना विजेता, मोहम्मद ओवैस ने चटकाए चार विकेट

Fri, 02 May 2025 03:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अंतर हाल क्रिकेट में एनआरसी हॉल ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिटी स्कूल एएमयू को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। एनआरसी हॉल के गेंदबाज मोहम्मद ओवैस ने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विजेता एनआरसी हॉल की टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अंतर-हाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला 1 मई को एनआरसी हॉल और राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिटी स्कूल एएमयू के बीच खेला गया। एनआरसी हॉल ने सिटी स्कूल को हराकर वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


एनआरसी हॉल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज मोहम्मद सिबतैन ने अर्धशतक (52 रन) लगाया। अभय ने भी महत्वपूर्ण 42 रनों का योगदान दिया। कृष्णा सारस्वत ने 3 और कप्तान आरिफ ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्कूल की टीम 15 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। एनआरसी हॉल के गेंदबाज मोहम्मद ओवैस ने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। सिटी स्कूल की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर क्रिकेट प्रशिक्षक डॉ. फैसल शेरवानी, मजहरुल कमर, कोच मोहम्मद नवेद, पूर्व कप्तान मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें