अंतर हाल क्रिकेट में एनआरसी हॉल ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिटी स्कूल एएमयू को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। एनआरसी हॉल के गेंदबाज मोहम्मद ओवैस ने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अंतर-हाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला 1 मई को एनआरसी हॉल और राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिटी स्कूल एएमयू के बीच खेला गया। एनआरसी हॉल ने सिटी स्कूल को हराकर वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
एनआरसी हॉल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज मोहम्मद सिबतैन ने अर्धशतक (52 रन) लगाया। अभय ने भी महत्वपूर्ण 42 रनों का योगदान दिया। कृष्णा सारस्वत ने 3 और कप्तान आरिफ ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्कूल की टीम 15 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। एनआरसी हॉल के गेंदबाज मोहम्मद ओवैस ने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। सिटी स्कूल की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर क्रिकेट प्रशिक्षक डॉ. फैसल शेरवानी, मजहरुल कमर, कोच मोहम्मद नवेद, पूर्व कप्तान मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।